फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: फाल्ट के कारण करीब मेडिकल काॅलेज की एक घंटा रही बत्ती गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। मेडिकल कॉलेज में लापरवाही चलते करीब एक घंटा तक बिजली बंद रही। जिस कारण दवा वितरण ठप्प रहा, जिससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह करीब 10.15 बजे दवा काउंटर की अचानक बिजली गुल हो गई। इस कारण अस्पताल कर्मियों को मोबाइल की रोशनी में दवा का वितरण करना पड़ा। यही नहीं, कुछ समय के लिए दवा काउंटर के कर्मचारी गर्मी के कारण काउंटर से बाहर निकल आए, इससे करीब आधा घंटे तक दवा का वितरण नहीं हो सका। इससे दवा काउंटर पर कतार और लंबी हो गई। काफी देर बाद दवा वितरण फिर से मोबाइल की रोशनी में आरंभ हो सका। सीएमएस डॉ मीनाक्षी ने बताया कि अचानक फाल्ट होने से बिजली चली गई थी। फाल्ट की तलाश करने में देरी इसके बाद उसे ठीक कर बिजली आपूर्ति को सुचारू किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें