करंट से दिव्यांग की मौत
ललितपुर। थाना जाखलौन अंतर्गत ग्राम नयागांव में एक दिव्यांग युवक की गांव में ट्रांसफार्मर के पास करंट लग गया। इस पर उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्राम नयागांव निवासी एक दिव्यांग युवक रुप सिंह (38 वर्ष) पुत्र रामपाल बृहस्पतिवार की रात गांव में रखे ट्रांसफार्मर के पास खड़ा था। इसी दौरान उसे करंट लग गया, जिससे वह आहत हो गया। पड़ोस के लोगों ने उसे उठाया। इसके बाद परिजन उसे जिला चिकित्सालय ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसका परीक्षण कर मृत घोषित कर दिया। वहीं चिकित्सकों ने परिजनों को पोस्टमार्टम की सलाह दी, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया और शव को अपने साथ ले गए।