फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रोन कैमरे से प्रथम चरण में पाँच गांवों का होगा सर्वेक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़ावरा/ ललितपुर। ब्लॉक सभागार कक्ष मड़ावरा में उपजिलाधिकारी मड़ावरा सत्यपाल सिंह की अध्यक्षता में स्वामित्व योजना की बैठक आयोजित की गई। इसमें उपजिलाधिकारी ने बताया कि स्वामित्व योजना के अंतर्गत गांवों में ड्रोन कैमरे से सर्वेक्षण होना है। प्रथम चरण की शुरुआत मंगलवार से हो रही है। उन्होंने बताया कि स्वामित्व योजना के प्रथम चरण की शुरुआत मंगलवार से ग्राम धवा, रखवारा, देवरान खुर्द, देवरान कलां, तलऊ से हो रही है। इसमें ड्रोन कैमरे से गांव की आबादी वाली भूमि, सरकारी भवन, व्यक्तिगत भवन, ग्राम सभा की भूमि, सार्वजनिक रास्ते आदि का सर्वेक्षण होगा। बैठक में तहसीलदार सरोज कुमार, खण्ड विकास अधिकारी सुनील कुमार, दयाशंकर वर्मा आरके, प्रभुदयाल आरके, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) आलोक दुवे सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें