फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: विकास कार्यों की धीमी गति पर डीआरएम ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ललितपुर। मंडल रेल प्रबंधक झांसी ने बुधवार को ललितपुर में तीसरी रेल लाइन के लिए होने वाले इंटरलॉकिंग कार्य का निरीक्षण किया। इसके अलावा अमृत भारत योजना में रेलवे स्टेशन पर होने वाले कार्य और बिरारी फ्लाई ओवर एवं ललितपुर बिरारी दोहरीकरण कार्य भी देखा। मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा दोपहर में एक बजे ललितपुर स्टेशन पहुंचे। उन्होंने प्लेटफार्म एक पर बनाए जा रहे फुटओवरब्रिज के कार्यों का निरीक्षण किया। इसके बाद ललितपुर स्टेशन पर तीसरी रेल लाइन पर होने वाले इंटरलॉकिंग कार्य को जांचा। वहीं, स्टेशन के बाहर सर्कुलेटिंग एरिया में होने वाले विकास कार्यों का भी निरीक्षण किया। कार्यों में हो रही लेट लतीफी पर नाराजगी जताई। इसके बाद आरपीएफ थाने के नए भवन के निर्माण और निर्माणाधीन शौचालय की जानकारी ली। उन्होंने प्लेटफार्म दो पर शौचालय का निरीक्षण कर इसे खोलने के निर्देश दिए। ललितपुर-बिरारी फ्लाईओवर और ललितपुर-बिरारी तक दोहरीकरण के कार्यों का भी निरीक्षण किया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें