फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: पुल के ऊपर बनी सुरक्षा दीवार से टकराकर वाहन चालक हो रहे घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बार। बंगलन तिराहा से उदयपुरा तक 17 किलोमीटर सड़क का निर्माण वर्ष 2022-23 में हुआ था। इसे लोक निर्माण विभाग के द्वारा बनवाया गया था। इस सड़क पर सजानम नदी का पुल बना हुआ है। जोकि इस वर्ष अधिक बारिश होने के चलते पुल के एक तरफ से करीब 2 मीटर सड़क पुल के किनारे से कट कर बह गई थी। सड़क कटने के बाद लोक निर्माण विभाग द्वारा पुल के ऊपर एक तरफ पत्थर की सुरक्षा दीवार बनाई थी। सुरक्षा दीवार बनाने के बाद यहां पर न तो कोई चेतावनी या संकेतक लगाया गया। जिस कारण से एक तरफ से आने वाले वाहन चालक इस सुरक्षा दीवार से टकराकर घायल हो रहे हैं। आसपास के गांव के ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि सुरक्षा दीवार हटाकर टूटी सड़क का पुनः निर्माण कराया जाए। जिससे कि दुर्घटनाओं को रोका जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें