फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टक्कर से बाइक चालक घायल

Thu, 02 Jul 2015 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन

ग्राम खिरिया निवासी भवानी सिंह (40 वर्ष) किसी आवश्यक कार्य से महरौनी आया था। देर शाम वह होंडा साइन बाइक ( यूपी 94 एफ 2940)  पर सवार होकर गांव वापस जा रहा था। इंदिरा चौराहा से कुछ दूरी पर पंडा कालोनी के सामने मड़ावरा की ओर से आ रहे एक ट्रैक्टर से उसकी बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चालक भवानी सिंह के सिर में गंभीर चोटें आईं। खून से लथपथ  घायल को लोगों ने एक प्राइवेट वाहन से अस्पताल पहुंचाया और महरौनी पुलिस को सूचना दी। बताया जा रहा है कि उक्त ट्रैक्टर नया है और उस पर कोई नंबर अंकित नहीं है। वह ग्राम रनगांव का बताया जा रहा है। दुर्घटना के तुरंत बाद ट्रैक्टर मौके से भाग गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें