फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: ट्रैक्टर पलटने से चालक दबा, जिला अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर माइनर में पलट गया। चालक उसके नीचे दब गया। लोगाें ने घायल चालक को बाहर निकाल कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
कोतवाली अंतर्गत ग्राम पटौराकलां निवासी अनिल (32) शुक्रवार दोपहर खेत की जुताई करने ट्रैक्टर लेकर जा रहा था। वह गांव के पास जाखलौन पंप कैनाल के माइनर पर पहुंचा था कि ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और माइनर में जाकर पलट गया। आसपास के लोग भागकर मौके पर पहुंचे और ट्रैक्टर के नीचे दबे चालक अनिल को किसी तरह बाहर निकाला। परिजन आनन फानन घायल को जिला अस्पताल लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने भर्ती कर लिया।
विज्ञापन


नहीं मिला स्ट्रेचर, दर्द से कराहता रहा
परिजन अनिल को अपने साधन से जिला अस्पताल लेकर आए। यहां इमरजेंसी के बाहर उसे उतार दिया और स्ट्रेचर लेने गए, लेकिन इमरजेंसी वार्ड में स्ट्रेचर नहीं मिला। अनिल इमरजेंसी वार्ड के बाहर दर्द से कराहता रहा और यहां कार्यरत कर्मचारी देखते रहे। करीब 10 मिनट तक स्ट्रेचर की खोजबीन करने के बाद आखिरकार परिजन अनिल के हाथ-पैर पकड़कर इमरजेंसी वार्ड तक ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें