फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परेशानी का सबब बनी नाली

Tue, 27 Oct 2015 01:22 AM IST
ब्यूरो ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनवारा (ललितपुर)। महरौनी अंतर्गत ग्राम नैनवारा में बस स्टैंड के समीप बनी खुली नाली दुर्घटना को न्यौता दे रही है।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत द्वारा करीब तीन महीने पूर्व बनवाई गई इस नाली के ऊपर से निकलने के लिए ना तो कोई पत्थर का पटिया डाला गया और न ही सीसी आदि डलवाया गया। इस नाली से निकलने पर आए दिन कोई न कोई गिरकर चोटिल हो रहा है। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव ने नाली के ऊपर से निकलने की जगह बनाने को कहा, लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। नाली की नियमित सफाई नहीं होने के कारण उसमें गंदगी जमा है। कई बार नाली में जानवर गिर गए, लेकिन नाली की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इतना ही नहीं, गांव के अंदर कोई वाहन नहीं आ- जा पा रहा है। ग्रामीणों ने जनहित को देखते हुए नाली के ऊपर पत्थर डलवाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें