संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। नगर पालिका परिषद के वार्ड 11 सिविल लाइन तृतीय में 15 वर्ष बाद भी नाला निर्माण नहीं किया गया है। नई तहसील के पास रास्ते में नाला नहीं बना है। राहगीरों को गिरने का भय बना रहता है। वहीं, पाइपलाइन बिछाने के बाद से गलियों की सड़क जर्जर हो गई है।
सिविल लाइन तृतीय में तहसील रोड के किनारे सिविल लाइन प्रथम चांदमारी स्टेशन के पास से आया नाला निकला है। नाला तहसील मार्ग तो पक्का है। इसके बाद रास्ते में नाला कच्चा है। लोगों ने स्वयं ही दुर्घटना के भय से छोटी दीवार खड़ी कर दी या पत्थर रख दिए, इनके कई बार बारिश में गिर जाने से मिट्टी कट जाती है और नाला का आकार विशाल हो जाता है। नाला में जहरीले कीड़े भी निकलते हैं। कई बार बच्चे गिर कर चुटहिल तक हो चुके हैं। इसके बाद भी निर्माण नहीं कराया गया।
-
जर्जर हो गईं सड़कें
वार्ड में बीते माह पाइपलाइन डाली गई थी। इसमें सड़कों की खोदाई की गई थी। पाइपलाइन बिछाए जाने के बाद ठीक से मरम्मत न होने से सड़कें खराब हो गई हैं। ऐसे में इन मार्गों से सुरक्षित चलना तक मुश्किल हो रहा है।
-
सदनशाह-सिद्दनमार्ग मार्ग पर गली में जमा पानी से निकलना दुश्वार
वार्ड में सदनशाह चौराहा से सिद्दन मंदिर मार्ग पर पेट्रोल पंप के निकट गली है। यहां से पीछे रहने वाले लोग आवाजाही करते है। बारिश होने से रास्ता पूरी तरह से जलमग्न हो गया है। ऐसे में लोग अन्य मार्ग से चक्कर लगाकर आने को मजबूर हैं।
-
फोटो- 07
कैप्सन- फैज मोहम्मद, माते
घर के सामने सड़क पाइपलाइन बिछाने के बाद से पूरी तरह से जर्जर हो गई है। बारिश में चलना मुश्किल है। - फैज मोहम्मद, माते
-
फोटो- 08
कैप्सन- इमरान खान
मोहल्ले में निकलने वाला नाला पक्का न होने से दिक्कत है। किसी भी दिन मिट्टी गिरने से दुर्घटना का खतरा बना है।
- इमरान खान
-
फोटो- 09
कैप्सन- आशिम
गली में जलभराव की समस्या है। सड़क और नाली निर्माण कराया जाए, जिससे पानी की निकासी हो।
- आशिम
-
फोटो- 10
कैप्सन- मोहम्मद मुस्तफा, सभासद
वार्ड की गलियों में 15 वर्ष से सड़कों का निर्माण नहीं किया गया है। इससे सड़कें जर्जर हो गईं है। नाला का निर्माण न होने से निकलना तक मुश्किल है। हालांकि बोर्ड में सड़क निर्माण के प्रस्ताव पास हैं, टेंडर नहीं होने से कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है। - मोहम्मद मुस्तफा, सभासद