फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: दो माह से खराब पड़ी है पठा में लगी डीपी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तालबेहट- बिजरौठा। विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बिजरौठा के मजरा पठा रामबाग में लगी विद्युत डीपी लगभग दो माह से खराब पड़ी है। इससे ग्रामीणों को भारी परेशानी हो रही है। इस संबंध में ग्रामीणों ने सांसद को एक शिकायती पत्र देकर उक्त डीपी को बदलने की गुहार लगाई है।
ग्राम पंचायत बिजरौठा विकास खंड की बड़ी पंचायतों में है। इस ग्राम पंचायत में एक दर्जन से अधिक मजरे हैं। ग्राम पंचायत के मजरा पठा रामबाग के लोगों के लिए लगी डीपी लगभग दो माह से खराब है। ग्रामीणों का आरोप है कि इसके बदलवाने के लिए उन्होंने कई बार विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अवगत कराया लेकिन किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। डीपी न बदली जाने से आसपास के लोगों को भारी परेशानी हो रही है। इस संबंध में ग्रामीणों ने सांसद को एक शिकायती पत्र भेजकर उक्त डीपी को बदलवाने की गुहार लगाई है। वहीं विभागीय अधिकारियों का कहना है कि इस संबंध में किसी ने उन्हें बताया नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायती पत्र पर कैलाश, जयकुमार, भजनलाल, कमलेश, रोहित, सुनील, प्रमेाद कुमार, लक्ष्मन, हरिश्चंद्र, विनोद, छोटेलाल, रामलाल, सुरेश, भगवत, अरिवंद्र कुमार आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें