फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: योजनाओं का नहीं मिलता लाभ, बातइये क्या करें

Sat, 15 Jul 2023 12:17 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। शुक्रवार को कस्बा बानपुर में सचिवालय भवन पर जनचौपाल जिला विकास अधिकारी केएन पांडे की अध्यक्षता में लगाई गई। इस दौरान ग्रामीणों ने सरकार द्वारा दी जा रही योजनाओं का पूरा लाभ नहीं मिलने की शिकायत दर्ज कराई। वहीं कुछ अन्य लोगों की समस्याओं का समाधान भी किया गया।
विज्ञापन

जनचौपाल में ज्यादातर जल संस्थान द्वारा आपूर्ति की जा रही गंदे पानी की समस्याएं छायी रहीं। इस दौरान जिला विकास अधिकारी ने लोगों से खुले में शौच नहीं जाने की अपील की। साथ ही जिन लोगों के शौचालय नहीं बने हैं। वे ग्राम पंचायत सचिव के पास अपना नाम लिखवा दे। साथ ही पीएम आवास और सीएम आवास योजना में पात्र लोगों के आवास नहीं बने हैं वह अपना नाम लिखवाए।
मिड-डे मील, वृद्धा पेंशन, विकलांग पेंशन के बारे में सभी लोगों से जानकारी ली। कृषि से संबंधित समस्याओं के निस्तारण के लिए 16 जुलाई को केके साहू की अध्यक्षता में शिविर लगाया जाएगा। इसके साथ ही जिन स्कूली भवनों की छतों से पानी रिसता हो, तो उसकी वीडियो बनाकर भेजने को कहा। साथ ही एक सप्ताह के अंदर उसे दुरुस्त कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

इसके बाद किला मैदान स्थित सरस बाजार स्थल पर आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य डॉ. आशीष रावत, मंडल अध्यक्ष अरुण प्रकाश द्विवेदी, ग्राम प्रधान कांशीराम रजक, केके साहू, ग्राम पंचायत सचिव जीशान उस्मानी, पंचायत रोजगार सेवक नृपेंद्र सिंह, प्रियंका और वार्ड सदस्यों के साथ ग्रामीण लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें