फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur Crime: ललितपुर में कुत्ते ने दो मासूम बच्चों को काटा, गुस्साए ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मार डाला

Thu, 29 Sep 2022 12:48 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर

सार

ललितपुर में कुत्ते ने दो मासूम बच्चों को काट लिया। बच्चों को काटने की सूचना पर गुस्साए ग्रामीणों ने कुत्ते को मार डाला। मासूम बच्चों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ललितपुर के थाना बानपुर अंतर्गत ग्राम रमेशरा में मंगलवार शाम को कुत्ते ने दो मासूमों को काट लिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। बच्चों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां उनका उपचार किया गया। वहीं, बच्चों को काटने की सूचना पर ग्रामीणों ने भी कुत्ते को मार डाला।
विज्ञापन


थाना बानपुर के ग्राम रमेशरा निवासी हरपाल सिंह की ढाई वर्षीय बेटी परी बुधवार शाम घर के बाहर दरवाजे के पास खड़ी थी, तभी कुछ कुत्ते वहां से निकले, जिनमें से एक कुत्ते ने उसके मुुंह पर झपट्टा मारते हुए काट लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

यह देख परिजन दौड़कर कुत्ते को भगाने दौड़े, तब वह उसे काटकर भाग गया। कुत्ते के काटने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। जिस पर परिजन तत्काल परी को उठाकर जिला अस्पताल ले गएं , जहां उसका उपचार किया गया।
विज्ञापन


वहीं, गांव में ही रामेश्वर के चार वर्षीय बेटे गोलू राजपूत को भी उसी कुत्ते ने काट लिया। यह देख परिजनों ने कुत्ते को वहां से किसी प्रकार भगाया। परिजन गोलू को जिला अस्पताल ले गएं, जहां उसका उपचार किया गया। वहीं, रामेश्वर ने जानकारी दी है कि कुत्ते ने गांव में अन्य चार पांच लोगों को भी काटा है। इसकी जानकारी होने पर कि ग्रामीणों ने घेरकर लाठियों से पीटकर उसे मार दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें