फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: बालाबेहट में बांध परियोजना तैयार करने की पत्रावली हुई तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। बालाबेहट में रबर डैम निर्माण की परियोजना शासन ने स्वीकृत की थी, लेकिन तकनीकी कारणों से उसे निरस्त कर दिया, इसके बाद वहां पर एक और डैम निर्माण के लिए परियोजना तैयार करने में अब विभाग जुट गया है। जिसको लेकर विभाग आसपास के क्षेत्र की बारिश का आंकलन करने में जुटा हुआ है। क्योंकि जिस नदी पर इस बांध का निर्माण होना है, उस नदी में पहाड़ों से बारिश का पानी ही आता है। इसलिए अब यह बांध पर परियोजना बारिश के आंकलन पर ही टिकी हुई है। जनपद में शासन से हाइड्रोलॉजी की टीम ने मौके पर पानी उपलब्धता व भंडारण का निरीक्षण किया। अधिशाषी अभियंता सीपी सिंह ने बताया कि टीम के रिपोर्ट के बाद ही बांध निर्माण के संबंध में अंतिम निर्णय लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें