फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मचारियों की जल्द होगी भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक शनिवार को जनपद के दौरे पर आए। यहां वह पार्टी के कार्यक्रम में शामिल हुए। कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक में जन कल्याणकारी व विकास योजनाओं के बारे में जानकारी लेते हुए सुधार के निर्देश दिए। इसके साथ स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत जानने के लिए जिला अस्पताल महिला व पुरुष का स्थलीय निरीक्षण किया। जिला अस्पताल में चल रही चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मचारियों की कमी को दूर करने के लिए भर्ती करने की बात कही। चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मचारियों की कमी को पूरा करने के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कमेटी बनाई जाएगी।
विज्ञापन

तय समय से करीब एक घंटे देरी से उनका सरकारी हेलीकॉप्टर पुलिस लाइन में उतरा। यहां राज्यमंत्री व जिलाधिकारी ने उनकी आगवानी की। इसके बाद उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। पुलिस लाइन से वह चार पहिया वाहन से सीधे हाइवे पर स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों से वार्ता करके उनसे नगर निकाय चुनाव की तैयारियों के बारे में जानकारी ली। दोपहर को वह कलक्ट्रेट सभागार पहुंचे। यहां अधिकारियों के साथ उन्होंने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं व विकास योजनाओं की समीक्षा की। बैठक का मुख्य केंद्र बिंदु स्वास्थ्य विभाग, पीडब्ल्यूडी और विद्युत विभाग रहा। इन तीनों ही विभागों को ही सुधार लाने के निर्देश दिए। इसके बाद उपमुख्यमंत्री जिला महिला अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने इमरजेंसी वार्ड में पहुंचकर यहां की व्यवस्थाओं साफ सफाई को देखा। सर्जिकल वार्ड में पहुंचकर यहां भर्ती प्रसूता का हाल-चाल पूछा और अस्पताल की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। इसके बाद उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक महिला अस्पताल से होते हुए वह पुरुष अस्पताल में पहुंचेे। यहां ट्रामा सेंटर में संचालित हो रही इमरजेंसी में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। करीब छह माह से खराब पड़ी डिजिटल एक्सरे मशीन के पार्ट आ जाने और दो दिन में सही होने व इसका लाभ मरीजों को मिलने की बात कही।

बाहर से दवा लिखने पर होगी कार्रवाई
जिला अस्पताल का निरीक्षण करने के बाद डिप्टी सीएम ने अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को अस्पताल में ही उपलब्ध दवा देने की बात कही। मरीज को जिला अस्पताल से बाहर की दवा लिखने पर संबंधित चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही।
विज्ञापन


बूढे ग्रामीण ने इलाज न होने की कही उप मुख्यमंत्री से बात तो इलाज के लिए व्हीलचेयर आई तत्काल
जिला महिला अस्पताल का निरीक्षण करते हुए जब उप मुख्यमंत्री गैलरी से होते हुए पुरुष अस्पताल की ओर जा रहे थे। तभी रास्ते में तीमारदार प्रतीक्षालय में एक वृद्घ व्यक्ति कराहते हुए दिखाई दिया। यह देखकर उपमुख्यमंत्री रुक गए और वृद्घ व्यक्ति से कराहने का कारण पूछा। तब बूढे ने अपना नाम हरपे पुत्र फकीरे निवासी ग्राम ऐरा बताया। उसने बताया कि उसके सीने में दर्द हो रहा है और पैरों में सूजन है, अस्पताल आए तो चिकित्सक इलाज करने से मना कर रहे हैं । यह सुनकर उपमुख्यमंत्री ने तत्काल वृद्घ को इलाज देने का निर्देश दिया। इसके बाद तो जैसे स्वास्थ्य अधिकारियों और अस्पताल कर्मचारियों ने वृद्घ को हाथों हाथ लिया और तत्काल व्हीलचेयर मंगाकर उस पर बैठाकर इलाज कराने को ले गए।

तीमारदार संग बैंच पर बैठकर पूछी अस्पताल की व्यवस्थाएं निरीक्षण के दौरान उपमुख्यमंत्री तीमारदार प्रतीक्षालय में पहुंच गए। यहां एक बैंच पर एक ग्रामीण अकेला गुमशुम सा बैठा था। इस पर उपमुख्यमंत्री उसके पास पहुंचे और उसके बगल में बैंच पर बैठ गए। उपमुख्यमंत्री ने ग्रामीण से अस्पताल में उसके मरीज को दी जा रही सुविधाओं के बारे में पूछा। तब ग्रामीण ने सभी व्यवस्थाएं मिलने की बात कही। इसके साथ रास्ते में एक घायल युवक मिला। युवक से घायल होने का कारण पूछा और मौके पर मौजूद चिकित्सकों से उसका इलाज करने के निर्देश दिए।

मरीजों सहित तीमारदारों को मिले स्वच्छ जल
उपमुख्यमंत्री ने अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों को पीने के लिए पानी की व्यवस्था के बारे में पूछा। तब मुख्य चिकित्साधीक्ष जिला अस्पताल पुरुष ने प्रथम व द्वितीय तल पर आरओ प्लांट लगे होने की बात बताई। उपमुख्यमंत्री ने मरीजों व तीमारदारों को शुद्घ पानी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें