फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: सीएमओ के निरीक्षण में चिकित्सक व फार्मासिस्ट मिले नदारद

Wed, 26 Jul 2023 01:03 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने नेहरूनगर व गोविंदनगर स्थित नगर स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया, अनुपस्थित चिकित्सक व फार्मासिस्ट का स्पष्टीकरण तलब किया, साथ ही एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. इम्तियाज अहमद ने नगर स्वास्थ्य केंद्र नेहरूनगर का निरीक्षण किया, उन्होंने वहां पर दवाओं की उपलब्धता व मरीजों को दिए जाने वाले उपचार की जानकारी ली। केंद्र पर निरीक्षण के दौरान बिना किसी सूचना के फार्मासिस्ट अनुपस्थित पाए गये। इसके अलावा मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने गोविंदनगर स्थित स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण वहां पर तैनात चिकित्सक डॉ शिवकुमार नदारत थे। सीएमओं ने दोनों की अनुपस्थित कर्मचारियों के वेतन काटने के निर्देश देते हुए, स्पष्टीकरण तलब किया। इस अवसर पर डिप्टी सीएमओ डॉ अमित तिवारी व डॉ. अमित भारती मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें