दो पक्षों में विवाद के बाद मौजूद पुलिस व लोग
- फोटो : LALITPUR
दो पक्षों में विवाद, पुलिस ने खदेड़ा
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला सदनशाह दरगाह के पास दूसरे मोहल्ले के कुछ लोगों ने आकर एक युवक के साथ किसी बात को लेकर मारपीट कर दी। इससे दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। जिसके बाद मोहल्ले के लोग एकत्रित हो गए। वहीं जानकारी मिलने पर पुलिस के दो सिपाही भी मौके पर पहुंच गए और एक युवक को पकड़कर ले जाने लगे, जिस पर वहां मोहल्ले के लोगों ने बवाल शुरू कर दिया। यह देख सिपाही वहां से चले गए और इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। जानकारी मिलने पर प्रभारी कोतवाल बीएस पटेल, सीओ सिटी केशवनाथ भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और भीड़ को खदेड़ कर शांत किया। यहां पूर्व पार्षद मुस्तफा ने आरोप लगाते हुए बताया कि उनका पुत्र दूसरे मोहल्ले के लोगों के विवाद करने पर उन्हें समझा रहा था, इसी दौरान एक पुलिस ने उनके ही बेटे को मारपीट करते हुए ले जाने लगे। इसी बात को लेकर मोहल्ले के लोग एकत्रित हो गए। हालांकि पूर्व पार्षद ने भी एकत्रित भीड़ को समझाया और मामला भी शांत कराया। सुरक्षा को देखते हुुए मोहल्ले में पुलिस बल तैैनात कर दिया गया।