जाखलौन के ग्राम जमुनिया और शहर के सुधासागर कन्या इंटर कॉलेज के पास निवासी दो लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। अब इन क्षेत्रों को कंटेनमेट जोन घोषित कर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। अब जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 31 हो गई है। जिले में लगातार कोरोना संक्रमित बढ़ते जा रहे हैं। शुरूआत में ऐसा लग रहा था कि जिला संक्रमण से सुरक्षित है, लेकिन अब प्रतिदिन कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। साथ ही शासन ने लॉकडाउन का जो निर्णय लिया है। वह सराहनीस कदम है।