डीएम मानवेंद्र सिंह ने महरौनी विधानसभा के जखौरा एवं बिरधा क्षेत्र के बूथों का निरीक्षण किया। मसौराकलां में बीएलओ पूजा दीक्षित उपस्थित मिलीं।
बीएलओ ने बताया कि फार्म संख्या-6 के छह फार्म, फार्म संख्या-7 के आठ फार्म, फार्म संख्या-8 के 10 फार्म मतदाता द्वारा प्राप्त हो चुके हैं। मतदेय स्थल 304 में अनिल शर्मा उपस्थित मिले, उन्होंने बताया कि अब तक फार्म संख्या-6 के सात फार्म प्राप्त हो चुके हैं। निरीक्षण के दौरान मतदेय स्थल संख्या 338 खितवांस पर बीएलओ वंदना पटेल अनुपस्थित मिलीं। डीएम ने सभी ग्राम प्रधानों से बाकी दिनों में अधिक से अधिक मतदाता बनवाने के लिए निर्देश दिए।