फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: शत प्रतिशत मतदान के लिए डीएम को किया गया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। लोक सभा सामान्य चुनाव में जनपद में दो बूथों पर शतप्रतिशत चुनाव कराने पर जिलाधिकारी को बेस्ट इलेक्शन प्रैक्टिसेस अवार्ड से सम्मानित किया गया। इसकी घोषणा मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश ने की है। जनपद में लोक सभा सामान्य निर्वाचन के दौरान दो बूथ बम्हौरीनांगल एवं सौल्दा में शत प्रतिशत मतदान हुआ था। इसके लिए राजेश कुमार व मनोज प्रकाश को बेस्ट बीएलओ के रूप में चुना गया है।बताते चलें जिला प्रशासन ने इन दोनों बूथों पर शत प्रतिशत मतदान के लिए कई बार विजिट किया। इसके साथ डोर टू डोर जागरूकता अभियान चलाया गया। जनचौपाल व अन्य माध्यमों से लोगों को जागरूक किया गया। यही कारण रहा है कि लोगों ने बढ़चढ़ कर मतदान में प्रतिभाग किया, जो परिजन मजदूरी व अन्य जगहों पर रोटी रोजगार के लिए गैर जनपदों में थे, उन्हें बुलाकर मतदान कराया गया। जिलाधिकारी ने कलक्ट्रेट सभागार में इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम की स्थापना कराई थी, जिसके माध्यम से निर्वाचन संबंधी प्रत्येक गतिविधि पर बारीक नजर रखी गई। कंट्रोल रुम में ग्लोबल नेविगेशन सिस्टम एक्टिवेट किया गया, जिसके माध्यम से सेक्टर मजिस्ट्रेट व पालिंग पार्टियों की लाइव लोकेशन मिली, साथ ही वेबकास्टिंग हेतु 12 पीसी सिस्टम लगाये गए थे, जिससे सभी मतदान स्थलों की लाइव लोकेशन देखी जा रही थी। इतना ही नहीं, गांव से बाहर गए मतदाताओं को मतदान हेतु वापस लाया गया। इन सब का परिणाम यह हुआ कि जनपद के दो ग्रामों में शत-प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें