फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने बच्चों को खिलाई कृमि नियंत्रण दवा

Wed, 01 Mar 2017 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
डीएम ने बच्चों को खिलाई कृमि नियंत्रण दवा - फोटो : demo
विज्ञापन
गोविंदनगर स्थित स्थानीय प्रशांति विद्या मंदिर प्राइमरी विद्यालय में जिलाधिकारी डा. रूपेश कुमार द्वारा कृमि मुक्ति दिवस का फीता काटकर शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीएमओ डॉ. प्रताप सिंह ने की। विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के अनुसार पेट के कीड़े एक विश्वव्यापी जन स्वास्थ्य समस्या है, बच्चों में कृमि संक्रमण से एक ओर बच्चों का शारीरिक एवं बौद्धिक विकास बाधित होता है, वहीं दूसरी ओर पोषण एवं हीमोग्लोबिन स्तर पर भी दुष्प्रभाव पड़ता है। बच्चों को पेट के कीड़ों की गोली एल्बेंडाजोल 400 मि.ग्रा. खिलाने से बच्चों में एनीमिया में कमी एवं पोषण स्तर में बृद्धि, साथ ही बच्चों के शारीरिक, मानसिक विकास में वृद्धि तथा हीमोग्लोबिन स्तर में सुधार और प्रतिरोधक क्षमता का विकास होता है। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के सभी विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों पर एल्बेंडाजोल 400 मि.ग्रा. टैबलेट खिलाई गई। इस अवसर पर जो बच्चे दवा खाने से वंचित रह गये हैं उन्हें 4 मार्च के दिन विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों पर पेट के कीड़ों की दवा खिलाई जायेगी। संचालन एसीएमओ डॉ. हुसैन खान ने किया। सीएमओ ने बच्चों को पेट के कीड़े के प्रकार तथा उनसे होने वाली बीमारियों के बारे में बताया। डीएम ने बच्चों को दवा खाने की विधि एवं बार-बार हाथ धोने की उपयोगिता के बारे में बताया। प्रशांति विद्या मंदिर में उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई गई। इस दौरान डॉ. अजय भाले, डॉ. जे एस बख्शी, डॉ. डी सी दोहरे, डॉ. राजेश, दीपक अग्निहोत्री, डीपीओ दीपिका घोष, के बी मिश्र, रजिया फिरोज, शालिनी दीक्षित, अमित मुदगिल, आगोद दीक्षित, संजय श्रीवास्तव एवं विनीता श्रीवास्तव एवं विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें