फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: पट्टा के नाम पर रिश्वत लेने वाला जिलेदार निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
- तीन जुलाई को एंटी करप्शन टीम ने पांच हजार रिश्वत लेते हुए था पकड़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। बांध के डूबक्षेत्र में पट्टा नवीनीकरण के नाम पर किसान से पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन टीम द्वारा पकड़े गए जिलेदार को शुक्रवार को निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन

तीन जुलाई को सिंचाई खंड में तैनात जिलेदार शहजाद अली को एंटी करप्शन टीम ने पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ लिया था। शहजाद अली ने सजनाम बांध के डूबक्षेत्र में पट्टा नवीनीकरण करने के लिए नाराहट अंतर्गत ग्राम बड़गाना निवासी राजकुमार कुशवाहा से पांच हजार रुपये की रिश्वत ली थी। एंटी करप्शन टीम ने जिलेदार शहजाद अली और उसके साथी राकेश के खिलाफ कोतवाली सदर में मुकदमा दर्ज कराया था। रिश्वत लेते समय जिलेदार शहजाद अली के एक बार पुन: पकड़े जाने और मुकदमा दर्ज होने के बाद सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने उसके खिलाफ कार्रवाई करने की प्रक्रिया शुरू की थी। सिंचाई खंड के अधिशासी अभियंता भूपेश सुहेरा ने जिलेदार शहजाद अली को निलंबित करने की संस्तुति करके सिंचाई कार्यमंडल के अधीक्षण अभियंता को पत्र प्रेषित किया था। शुक्रवार को अधीक्षण अभियंता सिंचाई कार्यमंडल इंजी. उमेश चंद्र ने जिलेदार शहजाद अली को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें