फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: फसल की पैदावार कम होने से परेशान किसान ने फांसी लगाकर दी जान

Tue, 14 Mar 2023 11:23 PM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिरधा/ललितपुर। थाना नाराहट अंतर्गत गांव सतौरा निवासी अंगद अहिरवार (28) पुत्र धन सिंह अहिरवार ने फसल की पैदावार कम होने से परेशान होकर घर में ही फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी मिलने नाराहट थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना नाराहट अंतर्गत ग्राम सतौरा निवासी अंगद अहिरवार सोमवार को दोपहर में करीब साढ़े तीन बजे घर में ही था। पत्नी बाहर किसी काम से गई थी, जबकि अन्य परिजन खेत पर गए थे। इस दौरान उसने घर में म्यारी पर रस्सी के फंदे से फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

पत्नी कुछ देर बाद घर पहुंची तो दरवाजा बंद था। उसने आवाज लगाई। कोई आवाज न आने पर वह किसी प्रकार दरवाजा खोलकर अंदर पहुंची तो अंगद फांसी के फंदे पर लटक रहा था। यह देख वह चीखने चिल्लाने लगी, जिस पर आसपास के लोग व खेत से अन्य परिजन घर पहुंच गए। जानकारी मिलने पर नाराहट थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्रधान प्रतिनिधि अठईं अहिरवार ने बताया कि मृतक के पिता के नाम चार एकड़ जमीन है। जिस पर उसने ढाई लाख रुपये का बैंक से कर्जा लिया था। दस दिन पहले बैंक से रिकवरी का उसे नोटिस आया था। साथ ही उसने इस बार मसूर की फसल बोई थी। दो दिन पहले ही थ्रेसिंग हुई, तो मात्र तीन बोरा मसूर ही निकली, जिससे वह काफी परेशान था। परिजनों के अनुसार इसी वजह से अंगद ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक की दो बेटी व एक आठ माह का बेटा है। जबकि वह दो भाई व एक बहन में बड़ा था और खेती बाड़ी करता था। मंगलवार को उसका पोस्टमार्टम कराया गया और शव को परिजनों को सौंप दिया गया, जिस पर मंगलवार की शाम को उसका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें