डीएम को ज्ञापन देते विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर महाविद्यालय एवं इंटर कॉलेजों में नियमित कक्षाएं संचालित कराने की मांग की है। इसमें कहा गया कि कॉलेजों में कार्यरत अयोग्य शिक्षकों को चिह्नित कराते हुए उन्हें बाहर किया जाए। ज्ञापन में आरोप लगाया कि कई निजी इंटर कालेज एवं महाविद्यालय शासन के मानकों को पूरा नहीं कर रहे हैं। अयोग्य शिक्षक अध्यापन कार्य में लगे हुए हैं। नगर पालिका बालिका इंटर कॉलेज में पंखे खराब पड़े हैं तो खिड़की क्षतिग्रस्त हैं। एक निजी स्कूल में छात्र-छात्राओं की धार्मिक भावनाओं को आहत किया जा रहा है। यही नहीं, खेल के नाम पर शुल्क वसूला जा रहा है। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में टीसी काउंटर साइन कराने के नाम पर सुविधा शुल्क मांगा जा रहा है। ज्ञापन पर विभाग संयोजक राहुल राजपूत, सोमेश गुप्ता, कृष्णा सोनी, शिरोमणि लोधी, अतुल वैद्य, हरेंद्र राजा आदि के हस्ताक्षर बने हैं।