फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज होने से गुस्साए भाजपा नेता और कर्मचारी में विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। बिजली लाइन शिफ्ट कर विद्युत चोरी के मामले में एफआईआर कराने से गुस्साए भाजपा के बूथ अध्यक्ष सहित अन्य कार्यकर्ता बृहस्पतिवार को विद्युत कार्यालय पहुंचे। यहां बिजली बिल को ठीक कराने को लेकर उनका विभागीय कर्मचारी से विवाद हो गया। आरोप है कि दोनों में धक्का मुक्की हो गई। कार्यालय में मौजूद अन्य कर्मचारियों ने किसी तरह दोनों को शांत कराया। दोनों पक्षों ने कोतवाली पुलिस से शिकायत की, लेकिन बाद में दोनों में समझौता हो गया।
विज्ञापन

ग्राम पठारी में एक खेत पर बिजली चोरी के मामले में बीते 18 अक्तूबर को विद्युत विभाग ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसे लेकर बृहस्पतिवार दोपहर में कुछ भाजपा के बूथ स्तरीय पदाधिकारी व महिला कार्यकर्ता अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड द्वितीय के कार्यालय में पहुंचे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने अधिशासी अभियंता के कार्यालय में नारेबाजी की। विद्युत विभाग का एक कर्मचारी नारेबाजी की वीडियो बनाने लगा।
इसे लेकर कुछ कार्यकर्ता भड़क उठे और दोनों ओर से धक्का मुक्की शुरू हो गई। मौके पर पहुंचे विभाग के अन्य कर्मचारियों ने दोनों को शांत कराया। हंगामे का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग विभाग के एक कर्मचारी का पीछे से कॉलर पकड़कर उसे खींचते हुए अधिशासी अभियंता के कार्यालय से बाहर कर रहे हैं। जबकि विभागीय कर्मचारी उसे बचाने का प्रयास करते हैं। कुछ देर बाद लोग हंगामा करते हुए बाहर चले जाते हैं।
विज्ञापन

भाजपा की महिला कार्यकर्ता ने की शिकायत
मामले में भाजपा की महिला कार्यकर्ता ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को शिकायती पत्र देकर बताया कि भाजपा नगर अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा एवं गांधीनगर निवासी नितिन पंथ अपने कार्यकर्ता बूथ अध्यक्ष का बिजली बिल ठीक कराने के लिए विद्युत विभाग के ग्रामीण खंड कार्यालय पर गए थे। वह भी उनके साथ थीं। जहां मौजूद आठ दस विद्युत कर्मियों द्वारा उसके साथ अभद्रता, छेड़छाड़ व मारपीट की गई।
विभाग के कर्मचारियों ने दी तहरीर
विद्युत विभाग की ओर से कर्मचारी अरविंद पाखरे, मोहित श्रीवास, हरविंदर सिंह, स्वतंत्र नायक, रमेश कुमार, आमरीन, रमेश कुमार, राहुल सिंह वीरेंद्र साहू, शैलेंद्र चौहान, अनिकेत ने एसपी को एक शिकायती पत्र देकर बताया गया कि बिरधा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पठारी निवासी एक नामजद व्यक्ति समेत बीस से पच्चीस व्यक्तियों के साथ विद्युत लाइन शिफ्टिंग की एफआईआर के संबंध में शिकायत लेकर कार्यालय में आए और विभागीय कर्मचारी अरविंद पाखरे व मोहित श्रीवास के साथ अभद्र व्यवहार करने के साथ मारपीट और हाथापाई की। आरोप लगाया कि उन्होंने सरकारी संपत्ति को क्षतिग्रस्त किया गया। राजस्व संग्रह मेें विभागीय सामग्री से छेड़छाड़ की गई। कर्मचारी अरविंद पाखरे का मोबाइल भी छीन ले गए। कार्यालय में तैनात पीआरडी जवान के साथ भी हाथापाई की। विद्युत कर्मचारियों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विद्युत कार्यालय में किसी बात को लेकर दो कुछ लोगों को विद्युत कर्मियों से विवाद हो गया था। इस मामले में दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। इसलिए वह कोई कार्रवाई नहीं करना चाहते। - संतोष सिंह, कोतवाल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें