फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: हर रोज बोर्ड परीक्षा केंद्रों का जायजा लेंगे डीआईओएस

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रों की व्यवस्थाएं देखेंगे, फरवरी 2024 में प्रस्तावित हैं यूपी बोर्ड की परीक्षाएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षाओं को लेकर जिले में माध्यमिक शिक्षा विभाग ने तैयारियां तेजी के साथ शुरू कर दी हैं। अब जिला विद्यालय निरीक्षक प्रतिदिन बोर्ड परीक्षा के लिए प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर यहां व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे।
फरवरी माह में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा होना प्रस्तावित है। इस बार परीक्षा में हाईस्कूल के 21087 और इंटरमीडिएट के 13614 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। परीक्षा के लिए 50 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए सभी प्रकार की व्यवस्थाएं करने की तैयारियां तेज कर दी गई है।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों पर की जा रही तैयारियों का जायजा लेने के लिए अब जिला विद्यालय निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह स्वयं परीक्षा केंद्रों पर जाएंगे। वह यहां पर परीक्षा केंद्रों को लेकर विद्यालय प्रशासन को आवश्यक दिशा निर्देश देंगे। परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को पेयजल, बिजली, शौचालय सहित विद्यालयों में सीसीटीवी कैमरे का जायजा लेंगे। कमी पाए जाने पर उन्हें सुधारने के निर्देश देंगे।
विज्ञापन

डीआईओएस ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन कराने और परीक्षार्थियों के लिए व्यवस्थाएं देखने के लिए वह प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों पर जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें