फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी नहीं हो सकी तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी बनाने की योजना ठप पड़ी है। चार लाख की लागत से संसाधन उपलब्ध कराने की योजना थी, लेकिन अभी तक किसी गांव में यह तैयार नहीं हुई।
विज्ञापन

ग्रामीण इलाकों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को आधुनिक शिक्षा से जोड़ने और उनका शैक्षिक स्तर बढ़ाने के लिए ग्राम पंचायत भवन के अतिरिक्त कक्ष में डिजिटल लाइब्रेरी खोलने का पंचायती राज विभाग ने फैसला लिया था। लाइब्रेरी से सबसे ज्यादा लाभ ऐसे अभ्यर्थियों को मिलना था, जो प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। लेकिन, इस कार्य में पंचायत सचिव व प्रधानों के रुचि न लेने के कारण यह महत्वपूर्ण योजना प्रारंभ नहीं हो पाई। शासन ने प्रथम चरण में 200 ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी बनाने की योजना तैयार की थी। जिला पंचायत राज अधिकारी नवीन कुमार मिश्रा ने बताया कि अभी ग्राम पंचायतों में इस योजना के संबंध में कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है। चुनाव आचार संहिता समाप्त होने के बाद कार्य प्रारंभ कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें