फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से ग्राम प्रधान के भतीजे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पाली(ललितपुर)। थाना पाली अंतर्गत बालाबेहट रोड कस्बा पाली में दो बाइकों की टक्कर में एक बाइक सवार की झांसी मेडिकल कॉलेज ले जाते समय मौत हो गई। युवक की शादी तीन महीने पहले हुई थी। मृतक ग्राम प्रधान का भतीजा है।
विज्ञापन

थाना पाली अंतर्गत ग्राम डुंगरिया निवासी पुष्पेंद्र रजक (25) पुत्र जानकी रजक गांव के घनश्याम (46) के साथ पाली में बाजार से सामान लेकर लौट रहा था। तभी पाली-बालाबेहट रोड पर पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे पुष्पेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से उसे पाली अस्पताल और वहां से उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, लेकिन झांसी ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। जिस पर परिजन उसके शव को वापस ले आए।
जानकारी मिलने पर थाना पाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता ने बताया कि पुष्पेंद्र की शादी तीन माह पहले ही हुई थी, जिसकी पत्नी गर्भवती है। मृतक ग्राम डुंगरिया के प्रधान का भतीजा है। मृतक के पिता जानकी रजक की तहरीर पर थाना पाली पुलिस ने दूसरी बाइक सवार आरोपी ग्राम कनपुरा निवासी राहुल यादव के खिलाफ दुर्घटना में मौत की रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें