ललितपुर। थाना गिरार के अंतर्गत ग्राम कारीटोरन निवासी एक युवक की जहर खाने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भगवान सिंह (22) पुत्र रूप सिंह को सोमवार की सुबह आठ बजे अचानक उल्टी होने लगी। परिजनों के पूछने पर बताया कि उसने जहर खा लिया है। परिजन आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ावरा ले गए, जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के चाचा जाहर ने बताया कि किन कारणों से जहर खाया है, इसकी जानकारी नहीं है। भगवान सिंह खेती और मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। यह तीन भाइयों में बड़ा था। उसके दो पुत्र हैं। ब्यूरो