ललितपुर। थाना मड़ावरा अंतर्गत एक गांव निवासी युवक की मंदिर पर सफाई करते समय पेड़ की डाल गिरने से करंट की चपेट में आने से मौत हो गई।
ग्राम लुहर्रा निवासी रज्जू कुशवाहा (35) पुत्र कमतुआ मंगलवार को देवी मंदिर पर लगे टिनशेड की सफाई कर रहा था। इसी दौरान बरगद के पेड़ की डाल गिरने से बिजली की डोरी टूटने से करंट की चपेट में आ गया। आसपास के लोगों ने देखकर बेहोशी की हालत में उसे सीएचसी मड़ावरा में उपचार को लाए, जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। यह जानकारी मृतक के भाई प्रीतम ने दी है।