ललितपुर। ब्लॉक जखौरा के मसौराखुर्द निवासी ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर अतिवृष्टि से नष्ट फसलों की राहत राशि दिलाने की मांग की। जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में बताया कि मसौराखुर्द में कई किसानों को अतिवृष्टि के अंतर्गत राहत राशि से अलग कर दिया गया है। जबकि उनकी पत्रावलियां लेखपाल के पास जमा थी। आरोप लगाया कि जानबूझकर उनकी फीडिंग नहीं की, जबकि किसानों के नाम सूची में हैं। अब जानकारी मिली है कि फीडिंग की साइट बंद कर दी गई है। ऐसे में किसान आर्थिक रूप से परेशान हैं। किसानों ने जिलाधिकारी से अतिवृष्टि की राहत राशि दिलाने की मांग की है। ज्ञापन पर प्रधान रानी देवी, हल्कू कुशवाहा, दीपचंद्र, जानकी, गजराज, थान सिंह, वीर सिंह, पहलवान सिंह, मनीराम, मानवेंद्र आदि के हस्ताक्षर हैं। संवादो