फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: राम मंदिर के मॉडल रथ का श्रद्धालुओं ने किया पूजन अर्चन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जाखलौन। पंडित विश्वनाथ शर्मा हिंदू धर्मार्थ न्यास की ओर से निर्मित राम मंदिर के मॉडल रथ का यहां लोगों ने पूजन-अर्चन किया। जो श्रद्धालु अयोध्या में नवनिर्मित भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर के दर्शन करने नहीं पहुंच पा रहे, उन्हें सांसद अनुराग शर्मा की पहल पर मंदिर की झांकी के दर्शन गांव में एक रथ के माध्यम से करवाया जा रहा है।
विज्ञापन

रविवार को कस्बे में आए रथ को मुख्य मार्ग स्थित इंद्र अखाड़ा मंदिर से साहू समाज रामराजा मंदिर लाया गया, यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर के दर्शन किए। संध्या आरती के साथ रथ में स्थापित मंदिर का पंडित सुनील शास्त्री ने विधिवत पूजन किया। मंदिर परिसर में ही रात्रि विश्राम के बाद प्रातः काल श्रद्धालुओं ने पूजन कर रथ पाली के लिए रवाना किया। रथ की व्यवस्थाओं को दिनेश गोस्वामी और पंकज ताम्रकार द्वारा संचालित किया जा रहा है। कस्बे में गंगाराम साहू, छिद्दू दाऊ, बिहारी लाल साहू, कंछेदी साहू, भूरे साहू, इमरत साहू, कल्यान साहू, लक्ष्मण साहू, अमित साहू, शिशपाल साहू, कमलेश प्रजापति, दीपक सोनी, मंगल कौंतेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें