ललितपुर। श्रद्धालुओं ने श्रीनृसिंह मंदिर स्थित नर्मदेश्वर महादेव का बृहस्पतिवार को रुद्राभिषेक किया। पं. प्रमोद लिटौरिया ने विधि विधान से पूजन कराया। उन्होंने कहा कि पितृपक्ष में प्रदोष तिथि पर किए गए रुद्राभिषेक का फल पितरों को मिलता है। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का पहले जलाभिषेक किया,फिर दूध,दही,गंगाजल से अभिषेक करते हुए चंदन,बेलपत्र,इत्र,फूल,धतूरा,मिष्ठान,फल व नारियल का भोग लगाया और आरती कर आशीर्वाद लिया। इस मौके पर पं. अमित मालवीय,अभिषेक सोनी,वंदना निरंजन दिलीप गुप्ता,प्रियंका सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे। ब्यूरो