फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: श्रद्धा से भक्तों ने किया अरनाथ भगवान का महामस्तकाभिषेक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर। महरौनी के प्रागैतिहसिक अतिशय क्षेत्र नवागढ़ में मंगलवार को भक्तों ने श्रद्धाभाव से भगवान अरनाथ का महामस्तकाभिषेक और अरनाथ मंडल विधान किया।
ब्रह्मचारी जय कुमार निशात के निर्देशन में सुबह 7 बजे देव आज्ञा, गुरु आज्ञा, आचार्य निमंत्रण किया गया। 8.25 बजे ध्वजारोहण हुआ। अरनाथ मंडल विधान श्रद्धालुओं ने भक्ति नृत्य के साथ किया। 9.30 बजे से मूलनायक अरनाथ भगवान का वार्षिक महामस्तकाभिषेक हुआ। अरनाथ भगवान का गर्भ कल्याणक महोत्सव भी मनाया गया। प्रचार मंत्री डॉ सुनील संचय ने बताया कि प्रथम स्वर्ण कलश से महामस्तकाभिषेक सनत कुमार जैन मेरठ ने किया। द्वितीय स्वर्ण कलश से इंजी शिखरचंद्र जैन व तृतीय स्वर्ण कलश से मोहनलाल जैन छतरपुर ने किया। शांतिधारा करने का सौभाग्य देवेंद्र जैन पुष्पांजलि परिवार इंदौर और निर्मल संजय जैन रेवाड़ी को प्राप्त हुआ। रजत कलश से पवन जैन खुरई, वीके जैन, आईएएस ऑफिसर सेवानिवृत्त, झांसी ने महामस्तकाभिषेक किया। संचालन महामंत्री वीरचंद्र जैन ने किया।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि अर्चना जैन सदस्य नीति आयोग भारत सरकार, भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन, देवगढ़ तीर्थक्षेत्र के अध्यक्ष अनिल अंचल ललितपुर, वीके जैन सेवानिवृत्त डीएफओ, झांसी, डॉ नरेंद्र कुमार जैन, बाबूलाल मैनवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें