फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: श्रीराम की बाल लीला सुन भक्त मंत्रमुग्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बांसी (ललितपुर)। बड़ा तालाब स्थित श्री हजारिया महादेव मंदिर पर चल रही श्री राम कथा में सोमवार को कथा व्यास छवि दर्शन पाराशर ने भगवान श्री राम सहित चारों भाइयों के नामकरण एवं उनकी बाल लीला की कथा सुनाई।
विज्ञापन

कथा व्यास ने बताया कि गुरु वशिष्ठ जी ने चारों भाइयों का नाम रखते हुए उनके गुण बताए। कहा, जो पूरे संसार को सुख देने वाले हैं, उनका नाम राम होगा, जो विश्व का भरण पोषण करेंगे उनका नाम भरत होगा, जो भगवान राम के परम स्नेही होंगे उनका नाम लक्ष्मण होगा और जिसका नाम लेने से शत्रुओं का नाश होगा उनका नाम शत्रुघ्न होगा। भगवान राम सुबह उठकर माता, पिता और गुरु को प्रणाम करते थे। सभी को अपने बच्चों में इसी तरह के संस्कार पैदा करने चाहिए। भगवान जब गुरुकुल पढ़ने गए तो अल्प समय में सभी विद्याओं का अध्ययन कर लिया था। गृहस्थ आश्रम सबसे बड़ा आश्रम है, लेकिन वह धर्म मय हो। भगवान गृहस्थ में ही जन्म लेते हैं। कथा समापन के बाद आरती की गई और प्रसाद का वितरण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें