फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: धूमधाम से निकली भोलेनाथ की बरात में झूमे श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर। महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया गया। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक में भोलेनाथ की निकली भव्य बरात में जहां उनके गण नाच रहे थे तो श्रद्धालु भी भजनों पर जमकर झूमे। बरात का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इस दौरान प्रतिनिधियों ने भी भगवान शिव की आरती उतारी।
शहर के तालाबपुरा डोंडाघाट पर सुबह जलाभिषेक के बाद भगवान शिव की बरात निकाली गई। वीर बजरंग बली मंदिर डोंडाघाट से शुरू हुई बरात में श्रद्धालु शिव के भजनों पर झूमते नजर आए। बरात नर्सिंग मंदिर पहुंची, जहां इसका स्वागत माला पहनाकर और पांव पखार व प्रसाद वितरित कर किया गया। इस मौके पर दुर्गाप्रसाद पाठक, छक्कीलाल साहू, सुबोध गोस्वामी, सभासद रामकिंकर पटेरिया, रमेश नगाइच, भरत पुरोहित, आरएस बुंदेला, हरनाम सिंह तोमर, आशीष तिवारी, नीरज तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इधर, नेहरू नगर स्थित श्री सिंह वाहिनी माता मंदिर पतरुआ धाम से गाजे-बाजे के साथ भगवान भोलेशंकर की बरात निकली। भगवान भोलेनाथ के स्वरूप में रानू नामदेव रथ पर सवार थे। देवेंद्र कुशवाहा के घर के पास स्थित भगवान भोलेशंकर के मंदिर पर, सरला बिहार कॉलोनी स्थित जय बाबा अमरनाथ मंदिर पर, मां कात्यायनी माता मंदिर पर, हरिओम शंकर भगवान मंदिर पर भोलेशंकर की बरात का भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर मंदिर के पुजारी बाबा प्राण किशन दास महाराज, विवेक दरौनियां सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे। वहीं नई बस्ती स्थित चंडी माता मंदिर से देर शाम शुरू हुई भगवान शिव की बरात शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई रात में मंदिर पर संपन्न हुई।
-
शिवजी की बरात में जमकर नाचे भूत-पिशाच, ड्रोन से हुई पुष्पवर्षा
पाली। भगवान नीलकंठेश्वर मंदिर में दर्शन करने और भगवान शिव और पार्वती के विवाह को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। श्री हजारिया विश्वनाथ महादेव मंदिर से नगर में भ्रमण को निकली बरात में भोले बाबा के स्वरूप के साथ ब्रह्मा, विष्णु, इंद्र, नारद, भूत-प्रेतों की विशाल टोली शिव के गले में असली सांप, नंदी बाबा आकर्षण का केंद्र रहे। बरात पर ड्रोन कैमरा से पुष्प वर्षा हुई और ढोल, नगाड़े, रमतूला व अन्य बुंदेली पारंपरिक झलकियां रहीं।
इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की बरात का स्वागत करते हुए भोलेनाथ का तिलक लगाया और आरती उतारी। बरात पिपरी मोहल्ला जाखलौन रोड होते हुए मुख्य बस स्टैंड, बालाजी मंदिर, पुराना बस स्टैंड, मुख्य बाजार होते हुए श्री हजारिया विश्वनाथ मंदिर पर पहुंची, जहां महाआरती के बाद प्रसाद वितरण हुआ। संवाद

ये रहे मौजूद
नगर पालिका अध्यक्ष चेयरमैन मनीष तिवारी, पूर्व अध्यक्ष नंदकिशोर सोनी, पूर्व अध्यक्ष रामकुमार चौरसिया, कमलेश चौरसिया, पुनीत चौरसिया, अमित पांडे, प्रशांत साहू, भूपेंद्र साहू आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

-
भोले-बाबा की बरात में जमकर थिरके युवा
मड़ावरा। डाक बंगला मोहल्ला स्थित ठेकेदार के मंदिर से शिवजी की भव्य बरात निकाली गई। युवा श्रद्धालुओं ने बैंडबाजे पर जमकर नृत्य किया। बरात डांक बंगला, बेरियर चौराहे से होते हुए वापस शालाजी मंदिर, पुराना बाजार पटकानजी मंदिर से होते हुए मोती महाराज मंदिर पहुंची, जहां शिव बरात का स्वागत एवं तिलक किया गया। इस दौरान जगह-जगह भोलेशंकर के स्वरूप की मंगल आरती की गई। रनगांव स्थित मोती महाराज मंदिर पर शिव-पार्वती के वैवाहिक कार्यक्रम का आयोजन भी धूमधाम से किया गया। संवाद
विज्ञापन

-
नारी जब जग जाएगी ,घर-घर स्वर्ग बनाएगी
ललितपुर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय वरदानी भवन के तत्वावधान में वसुंधरा व बैंक कॉलोनी में धूमधाम से महाशिवरात्रि पर्व मनाया गया। शोभायात्रा निकाल कर सेवाकेंद्र प्रभारी बीके चित्ररेखा ने शिवरात्रि का आध्यात्मिक संदेश दिया। शोभायात्रा में जागो जागो, समय को पहचानो। सब सत्यों में सत्य महान, शिव है गीता का भगवान, सब तीर्थों में तीर्थ महान, माउंट आबू राजस्थान, नारी जब जग जाएगी, घर-घर स्वर्ग बनाएगी, नारी जब करेगी श्रेष्ठ आचरण, दुनिया कहेगी वंदे मातरम, फैशन दिखावा छोड़ो नारी, गुणों के गहने पहनो नारी... आदि नारे लगाए गए। इस मौके पर बीके मायारानी, गीता, प्रीति, रूबी, प्रियंका, पूजा, निशा, बीके विद्यासागर आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें