फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुजूर साहेब की यात्रा से लौट रहे श्रद्धालु की ट्रेन से गिरकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव सिलगन और दैलवारा के बीच हुजूर साहेब नांदेड़ की यात्रा करके लौट रहे जत्थे के एक श्रद्धालु की सचखंड एक्सप्रेस से गिरकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पंजाब के जिला लुधियाना के सोनबल कोहरा रोड वार्ड नंबर एक निवासी सरबन सिंह पुत्र स्व.उजागर सिंह सुनियार बीते 25 जुलाई को करीब 80 श्रद्धालुओं के साथ नांदेड़ हुजूर साहेब दर्शनों के लिए गए थे। वहां दर्शन करने के बाद 31 जुलाई को वह अपने साथियों के साथ नांदेड़ से सचखंड एक्सप्रेस से वापस लुधियाना लौट रहा था। वह ललितपुर के आगे सिलगन रेलवे क्रॉसिंग व दैलवारा रेलवे स्टेशन के बीच ट्रेन में लघुशंका के लिए गया। इस दौरान अचानक कोच के गेट से अनियंत्रित होकर रेल पटरियों पर गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। जब ट्रेन झांसी के आगे निकल गई तो उनके साथियों को सरबन सिंह के ट्रेन से गिरने की जानकारी लगी। साथियों ने जीआरपी से संपर्क कर उसके गिरने की जगह का पता लगाया और वह सोमवार दोपहर में ललितपुर पहुंच गए। वहीं जानकारी मिलने पर कोतवाली पुुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के साथी कुलवंत सिंह ने बताया कि सरबन गांव में साइकिल रिपेयरिंग करने का काम करता है। उसका एक बेटा और एक बेटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें