फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटन विभाग कराएगा मसौरा में प्राचीन देवी मंदिर का जीर्णोद्घार, सर्वे का काम हुआ पूर्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। प्राचीन मंदिरों को पर्यटन से जोड़कर विकास कार्य कराने की तैयारी शुरू कर दी गई है। जिलाधिकारी आलोक सिंह ने जनपद में स्थित प्राचीन मंदिरों, किलों के जीर्णोद्धार और उन्हें पर्यटन से जोड़ने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा था। जिसमें शासन ने अधिकांश प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान कर दी है। गांव मसौरा कलां स्थित प्राचीन देवी मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए सर्वे का काम पैक्सपेड ने पूरा कर लिया है। करीब एक करोड़ रुपये की कार्ययोजना बनाकर पर्यटन विभाग को भेजी जा रही है।
विज्ञापन

जनपद मुख्यालय से सटे मसौरा कलां में प्राचीन देवी और शिव मंदिर है। यहां पर मंदिर के अंदर और परिसर में प्राचीन काल की देवी देवताओं की मूर्तियां स्थापित हैं। काफी प्राचीन होने व सही तरह से देखरेख न होने के चलते मंदिर जर्जर स्थिति में है। गांव के लोग आपसी सहयोग से ही मंदिर का रखरखाव करते रहे हैं। पिछले दिनों शासन द्वारा बुंदेलखंड के प्राचीन मंदिर व अन्य स्थलों की सूची तैयार करने के लिए आदेश जारी किए थे। इसमें जिलाधिकारी ने जिले में स्थित प्राचीन मंदिर रणछोड़ धाम, मुचकुंद गुफा, दूधई मंदिर, देवगढ स्थित दशावतार मंदिर और जैन मंदिर, कुरैयावीर मंदिर, चांदपुर-जहाजपुर, नीलकंठेश्वर मंदिर पाली, मड़ावरा का पांडव वन को पर्यटन क्षेत्र बनाने के लिए कार्ययोजना तैयार कर शासन को भेजी गई।
मसौरा कलां स्थित प्राचीन मंदिर के लिए पर्यटन विभाग ने पैक्सपेड विभाग की एक टीम को सर्वे के लिए जनपद भेजा। सर्वे टीम ने इस मंदिर के विकास होने की संभावनाएं तलाश कीं। अब टीम विकास कार्यों के लिए करीब एक करोड़ रुपये की कार्ययोजना तैयार कर रही है। इस योजना में मंदिर का फर्श, चबूतरा को कोटा स्टोन से तैयार किया जाएगा। बाहर के सौंदर्यीकरण के लिए विशेष उपकरणों एवं रंगों का उपयोग किया जाएगा। पर्यटकों की सुविधा के लिए प्रतीक्षालय, शौचालय, पेयजल की व्यवस्था यहां पर की जाएगी। मंदिर परिसर को आकर्षित चार दीवारी से सुरक्षित किया जाएगा। प्रकाश व्यवस्था के लिए सोलर लाइट लगेंगी।
विज्ञापन

सात किले व तीन बांध भी बन रहे पर्यटक स्थल
जनपद में स्थित सात किलों को दर्शनीय स्थल बनाए जाने की योजना है। जिसमें तालबेहट, बालाबेहट, सौंरई, बानपुर, मड़ावरा, देवगढ़ क्षेत्रों में स्थित किले को शामिल किया गया है। वहीं गोविंद सागर बांध, राजघाट बांध, माताटीला बांध को भी पर्यटन स्थल के रूप में तैयार किया जाना है।
ग्राम मसौरा कलां में स्थित प्राचीन मंदिर का डीपीआर तैयार किया जा रहा है। अन्य मंदिरों की कार्ययोजना भी तैयार की जा रही है। शासन की बुंदेलखंड को वैश्विक पटल पर पर्यटन हब के रूप में प्रस्तुत करने की मंशा है। उसी के अनुसार कार्य किया जा रहा है।
आलोक सिंह, जिलाधिकारी
ग्राम मसौरा कलां में स्थित प्राचीन मंदिर देवी व शिव मंदिर का टीम द्वारा सर्वे किया गया है। करीब एक करोड़ की कार्ययोजना पर्यटन विभाग को बनाकर भेजी जा रही है। शासन से मंजूरी मिलते ही यहां काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

इं. अतुल सिंह, परियोजना अभियंता पैक्सपेड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें