फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महरौनी नगर पंचायत के सीमा विस्तार क्षेत्र में होगा विकास

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। महरौनी नगर पंचायत की सीमा विस्तार के दौरान नगर के सटे ग्रामीण क्षेत्र को शामिल किया गया था, लेकिन यहां पर मूलभूत सुविधाएं मुहैया नहीं हो सकीं थीं। अब शासन ने विस्तार में शामिल क्षेत्र में विकास के लिए मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना (सीएम-एनएसवाई) शुरु की है। इसमें सीमा क्षेत्र में विकास कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना (सीएम-एनएसवाई) में नगर सीमा में शामिल किए गए क्षेत्र में विकास कार्य कराने के लिए बनाई गई है। इसमें विकास कार्यों के मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा। कार्ययोजना तैयार होने के बाद जिलाधिकारी की अध्यक्ष में गठित समिति के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी। जिसमें मानकों की जांच की जाएगी। जिसके बाद विकास के कार्य शुरू कराए जाएंगे।
योजना में सड़क व नाली का निर्माण किया जाएगा। अधिक आवश्यकता वाले क्षेत्रों में तत्काल सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। इनमें डामर रोड/सीसी रोड और मरम्मत के कार्य भी होंगे। विद्युत लाइन व टेलीफोन की केबल को अंडरग्राउंड किया जाएगा। वहीं सड़कों और गलियों में विद्युत खंभों पर स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। कम से कम एक सामुदायिक केंद्र बनाया जाएगा। जिसमें बड़ा हाल, कमरे, किचिन व खाली मैदान शामिल होगा। इसके साथ ही प्रमुख चौराहों का चयन कर उनका विकास व सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। एक पार्क का चयन कर उसका विकास किया जाएगा। जिसमें वॉकिंग ट्रैक, ओपन जिम, लैंडस्केपिंग, पौधरोपण, शुद्ध पेयजल, शौचालय की व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ ही स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र का सुदृढ़ीकरण होगा।
विज्ञापन

नगर पंचायत महरौनी को मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना में शामिल किया गया है। योजना से सीमा विस्तार के दौरान शामिल क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं के विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ किया जाएगा।
विज्ञापन

- मधुसूदन जायसवाल, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें