झांसी। ट्रिपल टेस्ट फार्मूले पर आधारित न होने की वजह से आखिरकार सरकार ने दो दिसंबर 2022 को वार्डों के आरक्षण को निरस्त कर दिया। नगर विकास अनुभाग की ओर से बृहस्पतिवार शाम नए फार्मूले के आधार पर वार्डों का अनंतिम आरक्षण जारी कर दिया गया। इसमें सिर्फ एक सीट नैनागढ़ वार्ड में ही बदलाव किया गया। दिसंबर में हुए आरक्षण में यह सीट सामान्य थी जबकि नए आरक्षण में यह सीट महिला वर्ग के खाते में चली गई है।
इस तरह आरक्षित की गई सींटें
कुल 60 वार्ड
अनुसूचित जाति 14
अन्य पिछड़ा वर्ग 16
सामान्य 30
छह अप्रैल तक दर्ज करा सकेंगे आपत्ति
नगर निगम के सभी 60 वार्डों की अनंतिम सूची पर आपत्ति कराने के लिए सात दिन का मौका होगा। जिलाधिकारी के पास यह आपत्तियां 6 अप्रैल तक दर्ज करवाई जा सकेंगी। इन आपत्तियों को निस्तारित करने के बाद फाइनल सूची जारी होगी। उम्मीद जताई जा रही कि 8 अप्रैल तक चुनावी अधिसूचना जारी हो जाए।