फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में आपदा कंट्रोल रूम खोला गया

विज्ञापन
police station.jpg - फोटो : police station.jpg
विज्ञापन
ललितपुर। अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्रा ने कहा कि लगातार हो रही बारिश के कारण कुछ इलाकों में जलभराव होने के साथ ही नदी-नालों का प्रवाह भी तेज हो सकता है। इस वजह से कलक्ट्रेट में आपदा नियंत्रण के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। कंट्रोल रूम कमरा नंबर सात में खोल दिया गया है। यदि किसी को कोई समस्या हो तो उसके समाधान के लिए 05176-272200 और अतिवृष्टि प्रभावित लोगों के भोजन के लिए 05176-272613 पर सूचित किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि तहसील स्तर पर कंट्रोल रूम खोल दिए गए हैं जिस पर सूचना मिलते ही तत्काल मदद मिलेगी।
विज्ञापन

----------
तहसील स्तर पर खोले गए कंट्रोल रूप के नंबर
तहसील मोबाइल नंबर कंट्रोल रूम नंबर
एसडीएम ललितपुर 9454416365 05176-297464
एसडीएम महरौनी 9454416366 05172-250521
एसडीएम तालबेहट 9454416367 05175-232506
एसडीएम पाली 9454416369 05176-283624
एसडीएम मड़ावरा 9454416376 05172-230521
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें