फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ग्राम पंचायत नाराहट को विकास खंड बनाने की घोषणा की

Sat, 29 Oct 2022 05:00 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर

सार

उप मुख्यमंत्री नाराहट के बरगौरा स्थित शिव मंदिर परिसर में पहुंचे। उन्होंने मंच से ललितपुर में दोनों विधानसभा सीटों से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को प्रचंड बहुमत से जिताने के लिए जनता का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
पूजन करते केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ग्राम पंचायत नारहट को विकासखंड बनाने की घोषणा की। वहीं, उन्होंने क्षेत्र की बेरोजगारी दूर करने के लिए फर्टिलाइजर फैक्टरी खुलवाने की घोषणा की। वह शनिवार को नाराहट में क्षेत्रीय कुशवाहा समाज के तत्वावधान में आयोजित लव कुश जंयती समारोह में बोल रहे थे। 

विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री नाराहट के बरगौरा स्थित शिव मंदिर परिसर में पहुंचे। उन्होंने मंच से ललितपुर में दोनों विधानसभा सीटों से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को प्रचंड बहुमत से जिताने के लिए जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कस्बा नाराहट में ब्लाक बनवाने की घोषणा के साथ ही फर्टीलाइजर फैक्ट्री खुलवाने की घोषणा करते हुए कहा कि फैक्टरी खुलने से क्षेत्र के युवाओं को रोजगार मिलेगा और उन्होंने कहा कि खाद की समस्या का भी समाधान किया जायेगा। 

इसके बाद केशव प्रसाद मौर्य अमझरा घाटी स्थित हनुमान मंदिर पहुंचे। वहां पर उन्होंने हनुमान के दर्शन किए साथ ही अमझरा स्थित वृहद गोशाला पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गो पूजन किया और परिसर में पीपल, बरगद के पौधे लगाए। गो शाला के बाद कार से नाराहट में बनाए गए हैलीपेड पर पहुंचे। वहां से हैलीकॉप्टर से जिला मुख्यालय पर आयोजित समीक्षा बैठक के लिए प्रस्थान कर गए। जानकारी के मुताबिक उपमुख्यमंत्री ललितपुर में रात्रि विश्राम करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें