संवाद न्यूज एजेंसी
ललितुपर। लोकसभा चुनाव के प्रशिक्षण के दौरान अनुपस्थित कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर व विभागीय कार्रवाई के जिला निर्वाचन अधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने निर्देश दिए। दूसरे दिन भी नौ कर्मचारी प्रशिक्षण के दौरान अनुपस्थित रहे।उन्होंने चेतावनी दी कि जो कर्मचारी अनुपस्थित हुए हैं, उनके खिलाफ एफआईआर तो दर्ज की ही जाएगी, साथ ही विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी। जो कर्मी अनुपस्थित रहे उनमें विपिन बिहारी गुप्ता अनुदेशक उप्रावि बिल्ला, बल्देव चतुर्थश्रेणी जल संस्थान इकाई महरौनी, धनीराम सफाईकर्मी सौजना महरौनी, भजनलाल सफाईकर्मी पड़ना बिरधा, दिनेश कुमार जैन सहायक अध्यापक पीएस हुसंगा, मुहम्मद अलीम सहायक अध्यापक उप्रावि उमरी, सुनीता जायसवाल सहायक अध्यापक उप्रावि कचनौंदाकला आदि शामिल हैं।