फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी कार्यालय खुले, नहीं लौटा पटरी पर काम

विज्ञापन
बीएसए कार्यालय में काम करते कर्मचारी - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। लॉकडाउन के मध्य सरकारी कार्यालयों का संचालन आरंभ हो गया है। लेकिन, कार्यालयों में कामकाज पटरी पर लौटता नहीं दिख रहा है। इसका कारण यह है कि कई दिनों तक घरों में बंद रहे कर्मचारी सुस्ती में हैं तो कुछ कार्यालयों में इक्का-दुक्का कर्मचारी ही सीट पर काम कर रहे हैं। कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए देश को लॉकडाउन किया गया है। 20 अप्रैल से सरकारी कार्यालय दोबारा खोल दिए गए हैं, लेकिन कार्यालयों में कामकाज का माहौल दिखाई नहीं दे रहा है। शासन ने सोशल डिस्टेंस का पालन करने के लिए कर्मचारियों की संख्या में कटौती की है। कुछ कर्मचारियों पर घर पर ही रहकर काम करने के लिए कहा गया है। इस कारण कार्यालय में कम संख्या में कर्मचारी आ रहे हैं। इनमें से कुछ कर्मचारियों का काम में मन नहीं लग रहा है और वे सीट पर नहीं बैठकर इधर-उधर टहल रहे हैं। बीएसए कार्यालय में कई सीटें खाली हैं तो कुछ सोशल डिस्टेंस के प्रति बेपरवाह दिखे। कंप्यूटर कक्ष में खंड शिक्षा अधिकारी बार योगेंद्र नाथ, कमलेश कुमार, अमित श्रीवास्तव, राजेंद्र शर्मा उपस्थित थे। वहीं, जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में इक्का-दुक्का कर्मचारी बैठे रहे, जबकि अधिकांश कर्मचारी नदारद रहे। नगर संसाधन केंद्र में खंड शिक्षा अधिकारी भरत कुमार उपस्थित मिले। ब्लाक संसाधन केंद्र जखौरा परिसर में पेड़ों की पत्तियां थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें