संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। बीते दिन कस्बा महरौनी में देर रात स्लीपर बस द्वारा केबल तोड़ने के मामले का विद्युत विभाग ने संज्ञान लिया है। अधिशासी अभियंता के निर्देश पर बस की खोजबीन शुरू कर दी गई है।
कस्बा महरौनी में बुधवार देर रात सवारियों से भरी एक स्लीपर बस निकल रही थी। इंदिरा चौराहा के पास सड़क को पार कर रही बंच केबल की लाइन से टकरा गई। इससे तारों में स्पार्किंग होने से चिंगारी छूटने लगी। बस की गति अधिक होने से केबल टूटकर गिर गई। सवारियां चीखते हुए नीचे उतरीं। गनीमत रही कि किसी भी तरह की घटना होने से बाल-बाल बच गया था।
-
बस द्वारा बंच केबल तोड़ने की जानकारी हुई है। इसकी जांच कराई जाएगी। बस चिह्नित होने पर तत्काल एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
- राहुल सिंह, अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड, द्वितीय