फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: ऊपरी राजघाट नहर के पावर हाउस को बंद कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर-जखौरा। ब्लाॅक जखौरा क्षेत्र के किसानों ने ऊपरी राजघाट नहर के पावरहाउस को बंद कराने की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया कि ऊपरी राजघाट नहर से ग्राम लागौन, मिनौरा, थनवारा, सारकवार खुर्द, सीरोंनकलां, सीरोन खुर्द, विनेका आदि गांव के किसान अपनी फसल की सिंचाई करते हैं, लेकिन नहर पर पावर हाउस चालू होने से पानी बर्बाद हो रहा है। इससे किसानों को पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिल पा रहा है। किसानों की फसल को देखते हुए पावर हाउस को 15 दिन के लिए बंद कराया जाए। ज्ञापन पर देवेंद्र कुमार जैन, राजकुमार जैन, सुमत कुमार, अशोक राजपूत, सुल्तान सिंह, रूपसिंह, हरिशचंद्र, सुग्रीव सिंह, संतराम, बलराम, राजाराम, सुजान, शोभाराम, तिलक, खुशीलाल, राकेश, राजू रजक, रतनसिंह, शोभाराम यादव आदि अन्य के हस्ताक्षर हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें