फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: चंदन वन संरक्षित करने के लिए मांगे 50 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। बार रेंज के बड़े भूभाग में चंदन के दुर्लभ वृक्ष लगे हैं। पेड़ों की सुरक्षा व वहां विचरण करने वाले पशु-पक्षियों के संरक्षण व उन्हें सुरक्षा देने के लिए वन विभाग ने कार्ययोजना तैयार की है। इसके लिए शासन से 50 लाख रुपये की मांग की गई है।
विज्ञापन

बार रेंज में चंदन वन हैं। इसमें भारी संख्या में बेशकीमती चंदन के वृक्ष लगे हैं। साथ ही यहां बड़ी संख्या में जंगली जानवर विचरण करते हैं, जिनमें अधिकांश सरीसृप शामिल हैं। वन विभाग ने चंदन वन संरक्षित करने के लिए जालीदार तारबाड़ी लगाने का निर्णय लिया है, इसके लिए उन्होंने शासन से 50 लाख रुपये की धनराशि मांगी है। प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी ने बताया कि शासन से स्वीकृति मिलते ही चंदन वन संरक्षित करने का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें