जाखलौन। कस्बा निवासी बुजुर्ग ने गांव के एक दंपती पर बचत योजना में जमा कराए गए पैसे न लौटाने का आरोप लगाया है। पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर जमा धनराशि दिलाए जाने की मांग की है। कस्बा के अखाड़ा मुहल्ला निवासी खुशीलाल रायकवार ने पत्र में बताया कि गांव के कुछ लोग उसके पास आए। उन्होंने अपने आपको एलयूसीसी कंपनी का एजेंट बताया। उनकी बातों में आकर उन्होंने 50 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से 409 दिन जमा किया लेकिन इसके बाद उसे आवश्यकता पड़ी तो रुपया देने से इंकार कर दिया। उसने कार्रवाई की गुहार लगाई है। संवाद