सौजना प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग करते मानवाधिकार संगठन के सदस्य
- फोटो : LALITPUR
फोटो- 36
सौजना प्रकरण की कराई जाए निष्पक्ष जांच
ललितपुर। अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर सौजना प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। इसमें कहा गया कि ग्राम सौजना निवासी रजनी वैद्य का मकान गिरा दिया गया। लेकिन, महिला को किसी प्रकार का कोई नोटिस नहीं दिया गया। मौके पर महिला पुलिस अधिकारी और महिला आरक्षी मौजूद नहीं थी। महिला की बच्ची के साथ बदसलूकी की गई। ज्ञापन पर शशिकांत सिंह, मुकेश करमरा, दिव्यांशु, शिवम कुमार सिंह के हस्ताक्षर बने हैं।