फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: जैन मंदिरों में भव्य सजावट के साथ होगा दीपोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर। अयोध्या में प्रभु रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह को लेकर जैन समाज के लोग भी उत्साहित हैं। 22 जनवरी को सभी जैन मंदिरों को सजाकर दीपोत्सव का आयोजन होगा। विहिप और भाजपा नेताओं ने जैन समाज को भी अयोध्या से आया पूजित अक्षत दिया था। जैन समाज के लोगों ने तय किया है कि 22 जनवरी को वे अपने घरों के साथ सभी मंदिरों में विशेष कार्यक्रम करेंगे। इसको लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं।

-
जैन धर्म का अयोध्या से अटूट रिश्ता रहा। मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु राम के साथ जैन धर्म के 24 तीर्थंकरों में पांच की जन्मभूमि अयोध्या है। प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा दिव्य भव्य मंदिर में होने के साथ अयोध्या धाम का नया स्वरूप भारतीय संस्कृति के लिए गौरव का क्षण होगा, इसके लिए समूचा जैन समाज उत्साहित है और इस पल को जैन समाज उत्साह से मनाएगा।-डॉ. अक्षय टडैया, अध्यक्ष जैन समाज
विज्ञापन



अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु राम के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने पर जैन समाज में खुशी का माहौल है। घर-घर अक्षत वितरण के उपरांत 22 जनवरी को सभी जैन मंदिरों में विशेष पूजन भक्ति एवं प्रतिष्ठा मुर्हूत अपरान्ह 12 बजे मिष्ठान वितरण का आयोजन रखा गया है। इसकी पूर्व संध्या पर जैन मंदिरों को सजाकर घर-घर दीपोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।-आकाश जैन, महामंत्री जैन समाज
विज्ञापन



हम पहले भी अयोध्या गए थे और 22 जनवरी के बाद वहां जाकर प्रभु रामलला के दर्शन करेंगे। भगवान राम के प्रति सभी की पूरी आस्था है। भगवान राम ने वनवास के दौरान सबसे अधिक समय बुंदेलखंड में ही व्यतीत किया था, इसलिए मध्य प्रदेश सरकार निवाड़ी का नाम बदलकर रामजानकी नगर कर दे तो और अच्छा रहेगा। -प्रदीप जैन आदित्य, पूर्व केंद्रीय मंत्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें