फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: चालक पर किया जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली अंतर्गत ग्राम मैलवारा निवासी देशराज पुत्र रामकिशन अहिरवार ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया। कुछ युवकों पर मारपीट कर रुपये निकालने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

चालक ने बताया कि मंगलवार शाम करीब 6:40 बजे वह अपनी टैक्सी लेकर घर आ रहा था। रजवारा गांव के पास एक बाइक से दो युवक आए और टैक्सी के सामने बाइक लगा दी। बाइक हटाने के लिए कहा तो उन्होंने गाली-गलौज की और जाति सूचक शब्दों से अपमानित करते हुए चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव किया। इस बीच दोनों युवकों नने उसकी जेब में रखे 4300 रुपये निकाल लिए। सूचना पर पहुंची डायल-112 पुलिस ने दोनों युवकों को पकड़ लिया। पत्र में आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें